mahesh singh banner letest
alisha 4 6
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडलातेहार

ट्रक ने बिजली पोल तोड़ा, ट्रक मालिक ने ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप

लातेहार। शहर के बानपुर ग्राम के हरिजन टोला में एक ट्रक (सीजी-04एमबी- 3120) की टक्कर से बिजली का पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. ग्रामीण दीपक कुमार, सकलदीप सिंह एवं संजय भुईयां ने बताया कि ट्रक ने अचानक बिजली पोल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह टूटकर गिर गया. आरोप है कि जब ग्रामीणों ने  ट्रक मालिक बानपुर के आढ़़त व्यवसाई  अनिल प्रसाद से बात की तो उन्‍होने ग्रामीणों के साथ  अभद्र व्यवहार किया. सूचना मिलने पर पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र पाठक उर्फ बाली पाठक मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त पोल की शीघ्र मरम्मत की मांग की. इस दौरान बिजली विभाग के कुछ कर्मी भी पहुंचे. यह भी आरोप है क‍ि उन्होंने ट्रक मालिक के साथ साठगांठ कर ट्रक को वहां से  हटवा दिया. ग्रामीणों ने इस । मामले की जानकारी विद्युत कार्यपालक अभियंता राजदेव महत्व को दी गई, श्री मेहता ने शुभम संवाद को बताया कि उन्‍होने कनीय अभियंता को इसकी जांच करने एवं दोषी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!