लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने जिले के बारियातू थाना कांड संख्या 34/26, दिनांक 18.05.2026, बीएनएस की धारा 96/03(5) के तहत दर्ज मामले में अपहृत दो नाबालिग किशोरियों को बरामद कर लिया है. पुलिस ने अपहरण में शामिल दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है. इनमें प्राथमिक अभियुक्त मनीष उरांव ( 22) पिता झरी उरांव, ग्राम टोटीहेसला, थाना बारियातू (लातेहार) एवं अप्राथमिक अभियुक्त रोहित कुमार (21) पिता रविंद्र पंडित, सुस्ता शिव मंदिर के पीछे, पक्की थाना जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. दर्ज मामले के अनुसार नाबालिग किशोरियां आपस में मौसेरी बहन हैं. किशोरियों के एक भाई के शिकायत पर बारियातू थाना में मामला दर्ज किया गया था. दर्ज मामले में उन्होने बताया कि उनकी दोनो बहने 11 मई की पूर्वाह्न 11.30 बजे से घर से लापता है. उन्होने आवेदन में कहा है कि व के मनोज उरांव एवं बिहार का एक युवक (नाम मालूम नहीं) ने गांव के ही मनीष उरांव की मदद से उन दोनो किशोरियों को शादी का प्रलोभन दे कर अगवा कर लिया है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनो को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि मनोज उरांव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.