लातेहार। राष्ट्रीय उच्च पथ 39 पर रांची- मेदनीनगर के चंदवा थाना क्षेत्र के सिकनी ग्राम के पास दो कारों की सीधी टक्कर हो गई. दुर्घटना में दोनों कारों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. हालांकि दोनों कार में सवार लोग सुरक्षित है. घटना के बाद एक कार में सवार दो लोग मौके से फरार हो गए. जबकि दूसरे कार में सवार एक परिवार घटनास्थल पर ही है और सुरक्षित है. घटना की जानकारी चंदवा थाना पुलिस को दी गई. जानकारी मिलने पर चंदवा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की है.