IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
सरस्‍वती विद्या मंदिर

प्रांतीय मेधा सूची में शामिल लातेहार की दो छात्राएं सम्मानित

दोनों छात्र के माता-पिता और प्रधानाचार्य उत्तम मुखर्जी भी सम्मानित

लातेहार। सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार की दो मेधावी छात्राएं रविवार को रांची में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया. समारोह का आयोजन विद्या विकास समिति, झारखंड द्वारा श्री कृष्ण चंद्र गांधी शैक्षिक नगर, कुदलुम स्थित आदित्य प्रकाश जालान बीएड कॉलेज सभागार में आदित्य प्रकाश जालान सरस्वती विद्या मंदिर के आतिथ्य में किया गया था. सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं में रूपाली राज और रोशनी कुमारी को उनके मैट्रिक परीक्षा 2026 में विशिष्ट सफलता के लिए सम्मानित किया गया. प्रांतीय मेधा सूची में दोनों छात्राएं शामिल थीं. दोनों के माता-पिता और विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी को भी इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया. माता-पिता की ओर से सम्मान रूपाली राज की माता ममता देवी ने और रोशनी कुमारी की माता ममता गुप्ता ने सम्मान ग्रहण किया. शिक्षाविदों और विद्या भारती, झारखंड के अध्यक्ष रामावतार नारसरिया सहित पदाधिकारी द्वारा छात्राओं को सम्मानित किए जाने पर पलामू विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष ज्योति चौधरी, उपाध्यक्ष प्रीति भारती, सचिव राजीव रंजन कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय, सह सचिव सुधांशु दुबे, दिनेश महलका, डॉ एसके सिंह, प्रमोद कुमार एवं अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बधाई दी है. उल्लेखनीय है कि सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार जिले में पिछले कई वर्षों से लगातार मैट्रिक के परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता आ रहा है. प्रांतीय मेधा सूची में शामिल दोनों छात्राएं जिले में इस बार टॉप टू में रही थी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!