WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

मिक्सिंग वाहन में ईंधन डालते समय दो लोग झुलसे, रिम्स रेफर

लातेहार। रांची मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च मार्ग चौड़ीकरण एवं फोरलेन निर्माण साइट में घटी एक घटना में दो कर्मी आग में झुलस गए. घटना शाम पांच बजे की है. एक साइट कर्मी ने बताया कि मनिका साइट में शाम करीब पांच बजे एक मिक्सिंग वाहन में दो कर्मी एक ड्रम से डीजल डाल रहे थे. इसी क्रम में डीजल टंकी से ओवर फ्लो कर उन दोनों कर्मियों के शरीर में गिर गया. इसी दौरान मिक्सिंग मशीन की आग इन दोनों के डीजल से सनी कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया. देखते-देखते आग पूरे शरीर में पकड़ लिया.

साइट में काम कर रहे अन्य कर्मियों ने आनन फानन में आग को बुझाया. दोनों की पहचान सुनील सिंह (23), बारासात और शुभांकर मजमूदार (30), नदिया( दोनों पश्चिम बंगाल) के रूप में की गई है. तत्काल उन दोनों को लातेहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां चिकित्सक डॉ अभिषेक अंकुर ने उन दोनों का इलाज किया. दोनों का प्राथमिक उपचार कर रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!