झारखंड
सरहुल मनाने जा रहे दो किशोर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल

बालूमाथ (लातेहार)। सरहुल मनाने जा रहे दो किशोर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल किशोरों की पहचान आनंद उरांव (15) पिता सीबा उरांव तथा दीपक उरांव (14) पिता कमलेश उरांव, ग्राम बनियों थाना बालूमाथ निवासी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल से सरहुल पर्व मनाने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में बाइक अचानक असंतुलित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनो की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है.



