mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, एक यूपी का दूसरे की शिनाख्‍त नहीं

Advertisement

लातेहार। रांची- मेदिनीनगर राष्‍ट्रीय पथ पर मनिका थाना क्षेत्र के देवबार मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह तकरीबन नौ बजे एक बस की चपेट में आने से बुलेट मे सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी.  एक युवक की पहचान यूपी के अंबेडकर सिटि सेक्‍टर 123 उन्‍नति विहार निवासी अब्‍दुल हासिम सरवर के रूप में हुई.  जबकि दूसरे युवक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पायी थी.

Advertisement

जानकारी के अनुसार दोनो एक बुलेट में सवार हो कर डालटनगंज से रांची के लिए निकले थे. इसी दौरान देववार मोड़ के पास विपरित दिशा से आ रही एक यात्री बस से उसकी सीधी टक्‍कर हो गयी. टक्‍कर मे बुलेट बस के दाहिनी ओर समा गयी. हालांकि दोनो बुलेट सवारों ने हेलमेट पहन रखा था. सूचना मिलने पर मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार मौके पर पहुंचे.

Advertisement

उन्‍होने शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए सदर अस्‍पताल, लातेहार भेजा. पुलिस ने दोनों वाहनो को जब्‍त कर लिया है. स्‍थानीय लोगों की मानें तो बस की तेज रफ्तार के कारण यह दर्दनाक हादसा घटी है.

Advertisement
Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button