लातेहार। जिला मुख्यालय से सटे कोने पुलिस पिकेट के पास शनिवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौ हो गई. घटना पुलिस पिकेट के खुठगड़ी गांव के पास हुई. यहां एक कार और बाइक की सीधी टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में एक बाइक में सवार दो दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों युवकों की शिनाख्त समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी. जानकारी के अनुसार एक कार ( JH 03 AW6472) सरयू की ओर से लातेहार जा रही थी. जबकि बाइक सवार लातेहार से सरयू की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कोने पुलिस पिकेट के पास खुटगढ़ी के पास दोनों की सीधी टक्कर हो गई. कार अनियंत्रित हो कर एक पेड़ से जा टकराई. कार में सवार को लोग मौके से फरार हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने इसकी सूचना तत्काल लातेहार थाना पुलिस को दिया. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देश पर पुलिस बल घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.