dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
झारखंडलातेहार

उमेश सोनी अध्‍यक्ष व आशीष सोनी स्‍वर्णकार संघ के महासचिव बने

लातेहार। जिला स्तरीय स्वर्णकार संघ की एक बैठक रविवार को स्‍थानीय माको डाक बंगला में आयोजित की गयी. बैठक में संघ के नये कमिटि का गठन किया गया. सर्वसम्‍मति से संघ का अध्‍यक्ष अध्यक्ष उमेश सोनी को बनाया गया. इसके अलावा महामंत्री आशीष सोनी एवं कोषाध्यक्ष गुप्तेश्वर सोनी को बनाया गया.  जबकि सलाहकार समिति में गोपाल सोनी, शशि सोनी, जगरनाथ सोनी, मनोज सोनी, ददन सोनी व नारायण सोनी को शामिल किया गया है. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा जौहरी ने कहा कि हमे सांगठनिक रूप से मजबूत होना है. देश व समाज के निर्माण में स्‍वर्णकारों की अहम भूमिका है. बावजूद इसके हमें वह हक और अधिकार नहींं मिला है, जिसके वे हकदार हैं.  उन्‍होने राज्‍य में अन्‍य राज्‍यों के तर्ज पर स्‍वर्ण कला बोर्ड का गठन करने एवं आभूषण निर्माण से जुड़े स्वर्णकारों को सब्सिडी के साथ ऋण उपलब्ध कराने की मांग की. इसके अलावा उन्‍होने स्‍वर्णकारो को सुरक्षा देने एवं स्‍वर्णकार समाज को अत्‍यंत पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग सरकार से की. इसके अलावा उन्‍होने स्‍वर्णकारों की जीविका सुधारने के लिए सरकारी योजनाअेां का लाभ देने का आग्रह किया. उन्‍होने कहा कि आज झारखंड की 15 लााख की स्‍वर्णकारों की आबादी आर्थिक तंगी से गुजर रही है. नव नियुक्‍त जिला अध्‍यक्ष उमेश सोनी व महामंत्री आशीष सोनी ने स्‍वर्णकारों की समस्‍याओ को प्रमुखता से उठाने की बात कही. मौके पर चुनाव प्रभारी अयोध्या प्रसाद वर्मा और चुनाव प्रवेक्षक अखिलेश सोनी मुख्‍य रूप से मौजूूद थे. इसके अलावा बैठक में उमाशंकर सोनी, प्रेम सोनी, नरेश सोनी, मनोज वर्मा, आलोक सोनी, विक्रम सोनी, बलराम सोनी, राजेश सोनी, सुमित सोनी व बबलू सोनी सहित स्वर्णकार समाज के कई सदस्‍य मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button