maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

धूर्रे खेल मैदान में ही स्टेडियम निर्माण कराने की मांग ग्रामीणों ने डीसी से की

लातेहार। जिले के हेरहंज प्रखंड के ग्रामीणों ने बुधवार को उपायुक्त, लातेहार को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में ग्रामीणों ने प्रखंड के धूर्रे गांव स्थित वर्षों पुराने खेल मैदान में ही प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण कराने की मांग की है. ग्रामीणों का आरोप है कि हेरहंज पंचायत अंतर्गत धूर्रे गांव के खाता संख्या-142, प्लॉट संख्या-1832 एवं 1833 को प्रखंड स्तरीय स्टेडियम निर्माण के लिए चयनित किया गया था. इसके लिए लगभग 81 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत हो चुकी थी. इसी मैदान में वर्षों से क्षेत्र के बच्चे फुटबॉल खेलते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते आ रहे हैं.

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2024-25 में कुछ दबंगों ने अंचल कर्मियों की मिलीभगत से उक्त सरकारी भूमि का बंदोबस्त अपने नाम करा लिया. जबकि उनका उस भूमि पर कोई वैध दावा या निवास नहीं है. उनका कहना है कि जब स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि की साफ-सफाई का कार्य शुरू किया गया तो संबंधित लोगों ने विरोध करते हुए कार्य रुकवा दिया और वहां अस्थायी झोपड़ी खड़ी कर दी.ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि बाद में प्रस्तावित स्टेडियम को लगभग 20 किलोमीटर दूर तासु गांव स्थानांतरित कर दिया गया, जिससे प्रखंडवासियों में नाराजगी और चिंता व्याप्त है.  उन्होंने उपायुक्त से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा तासु गांव में चल रहे स्टेडियम निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है. ग्रामीणों ने पूर्व में चयनित धूर्रे खेल मैदान में ही स्टेडियम निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की मांग की. ज्ञापन सौंपने के दौरान सुनील कुमार, पिंटू यादव, हिरामन राम, राजेश कुमार, उमेश कुमार, राधेश्याम प्रसाद, विशाल कुमार, राजेश भुइयां, अनिल भुइयां, योगेंद्र भोक्ता, रूपेश कुमार, गुड्डू साहब, अनीता देवी, संजय कुमार, कर्मदेव राव, संदीप उरांव, नासिर अंसारी, सरवन पासवान, नागेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!