dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

निष्‍पक्ष मतदान संपन्न कराने का संकल्‍प ले कर मतदान कर्मी हो रहे हैं रवाना

उपायुक्‍त व पुलिस अधीक्षक ने शुभकामनायें दी

लातेहार। झारखंड में 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव होगें. लातेहार नगर पंचायत के चुनाव के लिए 22 फरवरी को उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने समाहरणालय परिसर प्रांगण में बनाए गए डिस्पैच सेंटर से मतदान पदाधिकारी एवं मतदान दल के कर्मियों को उनके  मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया. सभी मतदान कर्मी व पदाधिकारी आज मतदान केंद्र में ही रात्रि विश्राम करेगें. 23 फरवरी की सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ होगा और यह शाम पांच बजे तक चलेगा. इस दौरान  उपायुक्त श्री गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री गौरव ने मतदान कर्मियों की हौसला अफजाई की और उन्हें निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से मतदान संपन्न कराने के लिए शुभकामनायें दी. उन्होंने सभी मतदान कर्मियों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने एवं  निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान कर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही सामग्रियों व अन्य कार्यों का जायजा लिया. मतदान कर्मियों को संबंधित पोलिंग पार्टी एवं पुलिस के जवानों के साथ समन्वय स्थापित कर मतदान कार्यों का सफल संचालन सुनिश्चित करने की बात कही गई. उन्होंने बताया कि सभी मतदान कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ कलस्टरों में भोजन, पानी, शौचालय, निर्बाध बिजली की व्यवस्था एवं कलस्टरों में चिकित्सीय दल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. डिस्पैच सेंटर में मतदान सामग्री, मतपेटिका, मतपत्र एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों का  वितरण किया गया. पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो सके. उपायुक्‍त ने मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button