mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

ऐसा क्‍या हुआ जो वंशी यादव को मिला भाजपा जिला अध्‍यक्ष का पद

आशीष टैगोर

लातेहार। वंशी यादव के रूप में लातेहार जिला को भाजपा का नया जिला अध्‍यक्ष मिल गया है. वे निर्विराध जिला अध्‍यक्ष चुने गये हैं. पंकज सिंह का जिला अध्‍यक्ष के रूप मे कार्यकाल मात्र एक टर्म ही रहा. जबकि भाजपा में किसी भी जिला अध्‍यक्ष का कार्यकाल दो टर्म तक लगातार हो सकता है. लेकिन उन्‍हें दूसरे टर्म में मौका नहीं मिला. बता दें कि पिछले 18 दिसंबर को भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्‍यक्ष पद के लिए रायशुमारी की गयी थी. इसमें बतौर पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री नीलकंठ मुंडा व भाजपा कार्य समिति सदस्‍य श्‍याम नारायण दुबे व रघुराज पांडेय मौजूद थे.  इस राय शुमारी में 52 में से 47 सदस्‍यों ने भाग लिया था. भाजपा के अंदर के सूत्र बताते हैं कि इस राय शुमारी में तत्‍कालीन जिला अध्‍यक्ष पंकज सिंह, उपाध्‍यक्ष राकेश कुमार दुबे व संतोष यादव (हेरहंज) और महामंत्री वंशी यादव और सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह को जिला अध्‍यक्ष पद की दौड़ में आगे चल रहे थे. लेकिन प्रदेश नेतृत्‍व इस बार लातेहार में ओबीसी कार्ड खेलना चाहती है. ऐसे में इन नामों में वंशी यादव और संतोष यादव के नामों पर विचार किया गया. विश्‍वसनीय सूत्र बताते हैं कि लातेहार विधायक प्रकाश राम से संतोष यादव की नजदीकी नहीं है, इसलिए वंशी यादव के नाम को फाइनल कर दिया गया. बता दें कि इससे पहले लातेहार में ओबीसी के दो जिला अध्‍यक्ष रह चुके हैं. इनमें राजेश्‍वर यादव ( अब स्‍वर्गीय) और राजधनी यादव का नाम शामिल है. जबकि सवर्ण राजपूत में से चार टर्म जिला अध्‍यक्ष रहे हैं. इनमें लाल कौशल नाथ शाहदेव, अमीत सिंह ( दो बार) और पंकज सिंह का नाम है. लातेहार जिला गठन होने के बाद अनिरूद्ध सिंह को भाजपा का संयोजक बनाया गया था. हालांकि वैश्‍यों की पार्टी माने जाने वाली भाजपा में वैश्‍य बहुल लातेहार से एक भी वैश्‍य नेता जिला अध्‍यक्ष नहीं बन पाये हैं. वंशी यादव मनिका विधानसभा क्षेत्र के होटवाग ग्राम निवासी हैं और यह भी संयोग है कि ओबीसी समुदाय के जितने भी जिला अध्‍यक्ष बने सभी मनिका विधानसभा क्षेत्र से आते हैं. इससे पहले पूर्व विधायक हरिकृष्‍ण सिंह भी लातेहार के भाजपा जिला अध्‍यक्ष रह चुके हैं और श्री सिंह भी मनिका विधानसभा से ही आते हैं. पंकज सिंह ही एक मात्र ऐसे जिला अध्‍यक्ष रहे जो लातेहार जिला मुख्‍यालय से आते थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!