mahesh singh banner letest
alisha 4 6
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

लातेहार के तपोवन पार्क में बरती गयी है व्‍यापक अनियमितता: मुरली प्रसाद

लातेहार। लोजपा के प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद ने लातेहार के तपा पहाड़ की तराई में बने तपोवन पार्क निर्माण में व्‍यापक अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है. उन्‍होने इस पार्क निर्माण में प्राक्‍कलनों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है. श्री प्रसाद ने कहा क‍ि पार्क का निर्माण कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ है और इसे आम लोगो के लिए खोल दिया गया है और प्रवेश शुल्‍क वसूला जा रहा है.  बता दें कि वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार के द्वारा लातेहार के चंदनडीह ग्राम में तपोवन पार्क का निर्माण कराया गया है. मुरली प्रसाद ने आगे कहा कि पिछले लगभग दो महीनों से इस पार्क में प्रवेश के लिए प्रति व्‍यक्ति 20 रूपया वसूला जा रहा है. लेकिन इसके लिए कोई प्रक्रिया नहीं अपनायी गयी और ना ही किसी अधिकारिक रूप से कोई जानकारी लोगो को दी गयी है. उन्‍होने इसे पूरी तरह अवैध बताया. उन्होंने कहा कि बिना वैध टिकट प्रणाली के आम जनता से पैसे लेना पूरी तरह गैरकानूनी है. श्री प्रसाद ने कहा कि यहां न तो पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है और न ही प्रशासनिक निगरानी. इस कारण यहां कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है.

 

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!