lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
IMG-20260401-WA0076(1)
झारखंडमहुआडांड़

जंगली हाथी से दहशत, फसल व घरों को पहुंचाया नुकसान

महुआडांड़ (लातेहार)। इन दिनों प्रखंड क्षेत्र मे एक हाथी ने आतंक मचा रखा है. मंगलवार शाम एक जंगली हाथी बोड़ाकोना गांव में घुस गया. इसके बाद गांव में दहशत का माहौल हो गया. लोग सुरक्षित ठिकाने ढुंढ़ने लगे. बताया जाता है कि वह हाथी पिछले तीन-चार दिनों से इस क्षेत्र में घुम रहा है. लोगों का आंकलन है कि यह अपने झूंड से बिछड़ गया है और खाने की तलाश में गांवों में घुस जा रहा है. मंगलवार को हाथी ने बोड़ाकोना गांव में प्रवेश कर खेतों में लगी गेहूं की फसल को रौंद दिया, कई घरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.  सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को गांव से बाहर खदेड़ने का प्रयास शुरू किया. इस दौरान हाथी के टोंगरी कुरो क्षेत्र की ओर बढ़ गया. कुरो टोंगरी क्षेत्र में हाथी के डेरा डालने की सूचना पर करीब 200 ग्रामीण एकत्रित हो गए और आग जला कर उसे भगाने की कोशिश करने लगे. वन विभाग व आम लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात करीब दो बजे हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने में सफलता मिली.पीडि़त ग्रामीणों ने क्षतिपूर्ति की मांग वन विभाग से की है.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!