latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

जंगली हाथियों का कहर, घर तोड़कर अनाज किया नष्ट.

बालूमाथ (लातेहार):– बालूमाथ थाना क्षेत्र के झाबर पंचायत अंतर्गत कोमर गांव के कुशी टोला पारनदी में जंगली हाथी ने बीती रात एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथी ने घर में रखे अनाज को भी खाकर चट कर दिया है. इस दौरान घर में सो रहे बिफा उरांव, पत्नी और बच्चे किसी तरह घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे. बताया जाता है कि देर रात हाथी ने बिफा उरांव के घर को तोड़ने का प्रयास किया. घर टूटने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य घबराकर बाहर निकल गए और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. ग्रामीणों के पहुंचने तक हाथी घर में रखे खाद्यान्न को खा चुका था. इसके बाद हाथी ने घर के समीप लगी मक्का की फसल को भी रौंदकर बर्बाद कर दिया. हाथी के इस उत्पात से पीड़ित परिवार को नुकसान हुआ है. घटना के बाद गांव में भी दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली हाथियों के उत्पात से निजात दिलाने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button