Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों को नमन, परिजनों का हुआ सम्मान

लातेहार। पुलिस लाइन, लातेहार में बुधवार को पुलिस संस्मरण दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया. इस अवसर पर देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कार्यक्रम में उपायुक्त संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया. श्रद्धांजलि समारोह के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के पदाधिकारियों तथा जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. पुलिसकर्मियों ने शहीद जवानों के अदम्य साहस, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए उनके आदर्शों एवं कर्तव्य के प्रति समर्पण की भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा कि कर्तव्य की राह में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों का त्याग देश कभी नहीं भूल सकता. उनका साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा पुलिस बल के प्रत्येक जवान के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा. कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना. उन्होंने शहीद परिवारों को अंगवस्त्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त की. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार, सार्जेंट मेजर प्रमोद कुमार, पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी, जिला बल के जवान तथा आईआरबी-4 के पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!