dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
अपराधझारखंड

बाजार से लौटते समय महिला की सड़क पर गिरकर मौत

लातेहार।  जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र में अचानक सड़क पर गिर जाने से एक महिला की मौत हो गयी. शनिवार को उसका पोस्‍टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है. जानकारी के अनुसार नेतरहाट थाना क्षेत्र के  छगराही गांव निवासी लालदेव मुंडा व उसकी पत्‍नी सरिता देवी  (42) शुक्रवार की शाम बरदौनी बाजार से पैदल घर अपने घर लौट रहे थे.  इसी दौरान सरिता देवी अचाक सड़क पर क गिर पड़ीं. इस घटना में उसके सिर में गंभीर चोटे आयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना स्‍थानीय लोगों के द्वारा नेतरहाट थाना को दी गई. सूचना मिलते ही नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार एवं एसआई बादल दास मौके पर पहुंचे. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button