WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडबरवाडीहलातेहार

प्रशक्षिण संपन्‍न होने पर सीआरपीएफ ई-172 बटालियन ने युवाओं को सौंपा स्वरोजगार का साधन

बरवाडीह (लातेहार)। ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में चलाए गए कौशल प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को मोरवाई पंचायत के मंडल स्थित सीआरपीएफ कैंप परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया. सीआरपीएफ की ई-172 बटालियन द्वारा आयोजित इस एक माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम के उपरांत युवतियों के बीच सिलाई मशीन तथा युवकों को इलेक्ट्रिशियन किट के साथ प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कमांडेंट अजय कुमार वर्मा ने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण ही युवाओं को वास्तविक आत्मनिर्भरता की ओर ले जाता है. उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विकास में भागीदार बनकर युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रहा है. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने सिलाई एवं विद्युत कार्य की बारीकियां सीखी हैं, जिससे वे अपने क्षेत्र में ही रोजगार शुरू कर सकेंगे. सहायक कमांडेंट दीपक चंद्र ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं के पलायन को रोकना और उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है. प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उपकरण उपलब्ध कराना इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता है. वहीं सांसद प्रतिनिधि दीपक राज ने सीआरपीएफ की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों की यह सामाजिक जिम्मेदारी युवाओं के भविष्य को नई दिशा दे रही है. कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षित युवाओं ने आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया. इस अवसर पर मुखिया आशीष सिंह, इंस्पेक्टर श्रीनिवास दुबे, इंस्पेक्टर एसएन यादव, एएसआई राकेश सिंह, पीएन सिंह, हवलदार धनंजय सिंह चौहान, अमोल डोंगरे, गुरुदेव एवं एसआई संतोष सिंह समेत बटालियन के कई अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!