Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
ब्रेकिंग न्यूज़राज्‍य

गर्म पानी से झुलसने से महिला हुई घायल

बालूमाथ (लातेहार):- बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के पकरी ग्राम में गर्म पानी से झुलस कर एक महिला घायल हो गई. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शिला देवी, 52वर्ष, पति महेश प्रसाद, ग्राम पकरी, थाना बालूमाथ निवासी घर में खाना बनाने के दौरान पानी गर्म कर रही थी. जहां बर्तन उठाने के दौरान खौलता हुआ पानी उसके शरीर पर गिर गया. जिससे वह झुलस गई. घटना के बाद परिजनों के द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा घायल महिला का प्राथमिक उपचार किया गया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!