IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडबरवाडीहब्रेकिंग न्यूज़लातेहार

जंगली सूअर के अवैध शिकार और मांस बिक्री मामले में दो गिरफ्तार, दो फरार

बरवाडीह (लातेहार)। प्रखंड के पोखरी खुर्द गांव में जंगली सूअर का अवैध शिकार करने, उसका मांस तैयार करने और बिक्री करने के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवनाथ राम और बीनेशर सिंह के रूप में हुई है. वन विभाग ने दोनों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल हाजत भेज दिया है. वन विभाग के अनुसार, यह कार्रवाई 13 अक्टूबर 2026 को की गई. मामले में दो अन्य आरोपी भी संलिप्त बताए जा रहे हैं, जो फिलहाल फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए वन विभाग की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीवों के अवैध शिकार, उनके अंगों और मांस की खरीद-बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों को चिह्नित कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है. विभाग के अनुसार, वन्यजीवों का संरक्षण और अवैध शिकार पर रोक लगाना प्राथमिकता है. वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने तथा उनके अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!