लातेहार
वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर पर्वतारोही की टीम ने सड़क सुरक्षा को ले कर जागरूक किया
ऑन स्पॉट दुपाहिए व भारी वाहनों को किया गया जागरूक एवं चालान


नाबालिग बच्चो को दुपहिया वाहन नहीं चलाने की अपील की गयी. कहा गया कि जब तक 18 साल पूरे नहीं हो और ड्राइविंग लाइेंसस नहीं बने तब तक दुपहिया वाहन चलाना दंडनीय अपराध है. जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा मनिका एवं हेरहंज में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान उन्हें सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई. यातायात के नियम का उलंघन करने वाले 23 वाहन चालकों से 78,000 रुपए का दंड शुल्क वसूला गया. 