Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडलातेहार

वन सह प्रखंड प्रांगण दुर्गा पूजा समिति में दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना

लातेहार। वन सह प्रखंड प्रांगण, लातेहार स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। ‘ब्रह्म’ का अर्थ तपस्या और ‘चारिणी’ का अर्थ आचरण करने वाली होता है। मां ब्रह्मचारिणी तप, त्याग, संयम और साधना की प्रतीक हैं।

उनकी पूजा करने से भक्तों को धैर्य, आत्मबल और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति प्राप्त होती है। वन सह प्रखंड प्रांगण दुर्गा पूजा समिति की ओर से नवरात्र को लेकर पूजा-अर्चना की जा रही है। नवरात्र के दौरान पूजा पंडाल में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना के साथ श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन हैं। पूरे क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!