लातेहार। शहरी जलापूर्ति योजना के तहत निर्मित डब्ल्यूटीपी (WTP) फिल्टर प्लांट आगामी दो दिन बंद रहेगा. इस आशय की जानकारी नगर पंचायत के कनीय अभियंता अमीत कुमार ने दी. उन्होने बताया कि बारिश के मौसम एवं पाइपलाइन लिकेज मरम्मती करने हेतु अगले दो दिनो के लिए प्लांट बंद रहेगा. उन्होने बताया कि तब तक के लिए लातेहार शहरी जलापूर्ति योजना का संचालन सीधे तौर पर किया जाएगा. उन्होने शहर वासियो से सहयोग की अपेक्षा की है.