lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
अपराधझारखंड

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

लातेहार। जिले में सड़क दुर्घटनायें रूकने का नाम नहीं ले रही है. पिछले 24 घंटो में जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र मे तीन युवकों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हो गयी है. शनिवार की रात बालुमाथ-खलारी पथ पर बहेरा ग्राम के समीप हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं रविवार की शाम बालूमाथ-रांची मुख्य पथ पर मकईयाटांड ग्राम के समीप एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि लावागढ़ा (हेरहंज) ग्राम निवासी के तिवारी भुईया (27) पिता फागुन भुईया और अनिल राम (20)  पिता मुनि राम एक मोटरसाइकिल से अपने घर से चकला (चंदवा) ग्राम की ओर जा रहे थे. इसी दौरान मकईयाटांड मोड़ के पास एक अज्ञात हाइवा ने उन्‍हें अपनी चपेट में ले लिया. इस दुर्घटना में तिवारी भुईया की घटना स्‍थल पर ही मौत हो गयी. जबकि अनिल राम गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलात किया गया. पुलिस को शव को कब्‍जे में ले कर सदर अस्‍पताल, लातेहार पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!