लातेहार
कोयल नदी छठ घाट के तर्ज पर विकसित होगा लातेहार का औरंगा नदी छठ घाट


मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह और उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने भी कहा कि औरंगा नदी में एक सुसज्जित छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा. जहां छठ व्रतियों को हर संभव सुविधाएं मिलेंगी. उन्होंने शहर में एक नए पार्क के निर्माण की भी बात कही. मौके पर सूर्यनारायण पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने छठ घाट के पास बन रहे विराट सूर्य मंदिर की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तीन करोड़ रुपए से सूर्य मंदिर का निर्माण कराने का लक्ष्य रखा गया है. मौके पर वार्ड पार्षद मनोज कुमार दास, कनीय अभियंता संदीप कुमार के अलावा श्री सूर्यनारायण पूजा समिति, चाणक्य नगरी के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, महामंत्री अनिल कुमार, धीरज कुमार, सोनू सिंह, भुवनेश्वर राम, मनोज राम, मिथिलेश कुमार, लखन मेहता, गिरवर राम एवं समिति के कई सदस्य आदि उपस्थित थे.
