mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

प्रशासन ने बैठक कर विवाद सुलझाने का किया प्रयास

मामला धर्मपुर में धार्मिक स्‍थल के चबूतरे को जेसीबी से तोड़े जाने का

लातेहार।  ‘शहर के धर्मपुर स्थित बहुउद्देशीय भवन के पास बने धार्मिक स्थल के चबूतरे को नगर पंचायत के द्वारा गत मंगलवार की देर शाम जेसीबी से तोड़ दिया गया था. इसके बाद यह मामला तूल पकड़ने लगा. मामला तूल पकड़ता देख बुधवार को प्रशासन व नागरिकों की एक बैठक थाना परिसर में आयोजित की गयी.

विज्ञापन

बैठक में नागरिकों ने रात के अंधेरे में नगर पंचायत के द्वारा की गयी घटना की कड़ी निंदा की गयी. . बैठक में एसडीओ अजय कुमार रजक, डीएसपी अरविंद कुमार, सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो, नगर प्रशासक राजीव रंजन, थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े और धर्मपुर अखाड़ा समिति के सदस्य मौजूद थे. एसडीओ अजय रजक ने बताया कि वहां अब विवाद जैसी कोई चीज नहीं बची है. उन्‍होने स्‍पष्‍ट किया कि वह सरकारी जमीन है.  संबंधित पक्षों को साक्ष्‍य प्रस्तुत करने को कहा गया है. उन्‍होने कहा कि समिति वहां पूजा अर्चना कर सकेगें.

विज्ञापन

इधर, धर्मपुर अखाड़ा  समिति के सदस्यों ने दावा किया कि उनके पास भूमि के कागजात भी हैं. एसडीओ ने कहा कि उक्त स्थल पर फिलहाल किसी भी तरह के निर्माण पर रोक रहेगी. पूर्ववत स्थिति वर्तमान में बहाल रहेगी. इस पर समिति के सदस्यों ने इस पर सहमति जताई.  बैठक के बाद एसडीओ व अन्‍य अधिकारियों ने समिति के सदस्‍यों के साथ स्थल का निरीक्षण किया.

आज की खबरें आज ही
विज्ञापन के लिए संपर्क करें
9471504230/9334804555

बैठक में श्रीरामनवमी पूजा समिति के अध्‍यक्ष प्रभात कुमार, महामंत्री राजन तिवारी के अलावा अनिल सिंह, पवन प्रसाद, अनिल साहू, नीरज कुमार, बॉबी कुमार, संजीत, रवि वर्मा, रंजीत पांडेय, पंकज वर्मा, मिट्ठू, चंदन कुमार, रवि रंजन, रमन गुप्ता, वीरेंद्र प्रसाद, पुजारी त्रिभुवन पांडेय, मंटू मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!