RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर आजसू कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

लातेहार। जिला मुख्यालय के चंदनडीह स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित पांडे ने की. इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस दौरान अमित पांडे ने कहा की भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया तथा आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया. उनका जीवन आज भी युवाओं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है.श्री पांडेय ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज के नायक नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं. उन्होंने अन्याय शोषण और दमन के खिलाफ संघर्ष कर समाज को नई दिशा दी. उनका बलिदान हमें अपने अधिकारों, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा. आज के दिन हम सभी को उनके आदर्शों को आत्मसात करने और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए.उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी हमेशा भगवान बिरसा मुंडा के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करती रहेगी. कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा के सपनों के अनुरूप समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लिया. साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के अमर बलिदान को नमन करते हुए उनके संघर्षों को सदैव याद रखने की बात कही. मौके पर जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र दास, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव ,मनिका प्रखंड अध्यक्ष नन्दन कुमार ,युवा जिला प्रभारी मुकेश यादव ,प्रखंड प्रभारी उज्जवल गुप्ता, प्रिंस कुमार ठाकुर ,पंकज कुमार, संतोष भुइयां, अजीत कुमार, नागेंद्र सिंह ,सुनील कुमार, इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!