mahesh singh banner letest
alisha 4 6
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
पलामू

दो मासूम मौसेरे भाइयों की तालाब में डुबने से मौत

पलामू। रविवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आयी है. दो मासूमों का शव एक तालाब से बरामद किया गया. दोनो रिस्‍ते मे मौसेरे भाई थे. दोनो की शिनाख्‍त मेदिनीगर के नौ वर्षीय आरो तिवारी और छह वर्षीय अर्पित दुबे के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार आरो तिवारी बीत शनिवार की शाम बेलवाटिका स्थित अपने घर से दूध लाने के लिए अपने मौसा आनंद दुबे के घर गया था. वहां पहुंचने के बाद वह  अपने छोटे मौसेरे भाई अर्पित दुबे के साथ घर से बाहर निकल गया. देर शाम तक जब दोनों के वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. लेकिन रात में उनका कुछ अता पता नहीं चल पाया. रविवार की सुबह भी परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. इसी दौरान परिजन जब काशीनगर स्थित बड़का बांध पहुंचे तो तालाब किनारे एक पेड़ पर बच्चों के कपड़ों को देखा. इसके बाद लोगों ने तालाब में खोजबीन शुरू की. तब तक किसी अनहोनी की आशंका से दोनो के घर में कोहराम मच गया. बाद में जब स्‍थानीय लोगों की मदद से तालाब में खोजबीन की गई तो पहले एक बच्चे का शव बरामद किया गया. इसके कुछ ही देर बाद दूसरे बच्‍चे का शव भी बरामद हो गया. इसके बाद तो पूरे इलाके में मातम छा गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्‍जे में ले कर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजन काफी सदमे में हैं. उनका रो रो कर बुरा हाल है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!