WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
पलामूराज्‍य

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की अकाउंटेंट ने की आत्महत्या

पलामू।  कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, पाटन की अकाउंटेंट प्रियंका कुमारी ने आत्महत्या कर ली. उन्‍होने कमरे के पंखे में दुप्‍पटे से फांसी लगा कर अपने जीवन की इहलीला समाप्‍त कर ली. घटना बुधवार लगभग 11:00 बजे के बताई जाती है.

Advertisement

बताया जाता है कि वह  विद्यालय में बायोमेट्रिक सिस्टम से अंगूठे का निशान लगा कर अपने आवास पर गई थी. यहां उसने एक कमरे की खिड़की व दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली. इस घटना की जानकारी तब मिली जब उसके पति ने उसके मोबाइल फोन किया. लेकिन उसने नहीं उठाया. इसके बाद पति ने स्‍कूल के गार्ड को फोन किया. इसके बाद गार्ड ने सूचना विद्यालय प्रबंधन को दी. आवास पर जा कर देखा गया तो सभी दरवाजे बंद थे. बाद में आवास की खिड़की तोड़ कर देखा गया. पुलिस को इसकी सूचना दी गई.

Advertisement

पाटन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.  कमरे में प्रवेश करने के बाद पाया गया कि वह एक दुपट्टा से झूल रही थी. हालांकि उसकी सांसे चल रही थी. मेदिनीनगर ले जाते समय उसने रास्‍ते में दम तोड़ दिया.  पलामू डीईओ  और  डीएसई  विद्यालय पहुंचे. पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के पीछे प्रथम दृश्य में वार्डन की प्रताड़ना है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!