Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
बालुमाथराज्‍य

विधायक प्रकाश राम ने अनवर अंसारी को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया

लातेहार। भाजपा विधायक प्रकाश राम ने बालूमाथ निवासी अनवर अंसारी, पिता जुमराती मियां को लातेहार विधानसभा क्षेत्र के लिए अल्पसंख्यक मंच का विधायक प्रतिनिधि मनोनित किया है. अल्‍पसंख्यक मंच के मनोनीत प्रतिनिधि ने श्री अंसारी ने शनिवार को बालूमाथ प्रखंंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव तथा अंचलाधिकारी बालेश्वर राम से मुलाकात कर उन्हें विधायक प्रकाश राम के द्वारा उन्‍हें प्रदान किया गया मनोनयन पत्र सौंपा. अनवर अंसारी ने कहा कि उन्‍हें जिस विश्‍वास के साथ विधायक श्री राम ने प्रतिनिधि मनोनित किया है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेगें. अल्पसंख्यकों के हित के लिए जो भी उनसे संभव होगा वे करेगें. अल्‍पसंख्‍यकों की समस्‍याओं को प्रमुख मंच तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगें. प्रतिनिधि मनोनित किए जाने पर सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुशवाहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश भोगता, रामकुमार गुप्ता, मो मंसूर खान, बाबू अंसारी सहित कई लोगों ने उन्‍हें बधाई दी है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!