लातेहार। ‘खेलो झारखण्ड 2026-27’ के तहत रांची के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-17 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लातेहार जिले की बालक एवं बालिका टीम सुरक्षित वाहन द्वारा राँची के लिए गुरूवार को रवाना हुई है. टीम की रवानगी के अवसर पर लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सह झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री पंकज तिवारी जी तथा एपीओ, लातेहार, रोहित सर विशेष रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देकर रवाना किया और उनका हौसला बढ़ाया. खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पंकज तिवारी ने कहा कि आप सभी केवल लातेहार जिले के खिलाड़ी नहीं, बल्कि हमारी उम्मीद और गौरव हैं. खेल में जीत और हार से ज्यादा महत्वपूर्ण आपकी खेल भावना, अनुशासन और समर्पण होता है.मैदान पर बिना किसी दबाव के अपना सौ प्रतिशत दें और जिले का नाम रोशन करें। हमें पूरा विश्वास है कि आपकी मेहनत रंग लाएगी. लातेहार जिले की टीम: बालिका वर्ग (U-17):
कप्तान: अनुष्का कुमारी
सदस्य: रुचि कुमारी, प्रियांशी सोनी, लवली कुमारी, सुहानी प्रवीण, रजनी कुमारी, अनुराधा कुमारी एवं तबस्सुम प्रवीण। बालक वर्ग (U-17): कप्तान: विवेक कुमार
सदस्य: अनुराग कुमार, सागर कुमार भुइयां, आशुतोष कुमार ठाकुर, युवराज सिन्हा, कुंदन कुमार, एमडी फैज़ान, कुणाल कुमार गुप्ता, एमडी रहान, देव राज कुमार, सूरज कुमार एवं एमडी आमिर। कोचिंग स्टाफ:
मुख्य कोच/प्रशिक्षक: प्रवीण मिश्रा
असिस्टेंट कोच (बालक वर्ग): कन्हैया कुमार पांडेय
असिस्टेंट कोच (बालिका वर्ग): शुभम कुमार साव।