Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडबालुमाथ

12 घंटे की नो एंट्री की मांग पर बैठक बेनतीजा, बाईपास निर्माण को लेकर डीवीसी ने दिया आश्वासन

बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ क्षेत्र में कोलियरियों से निकलने वाले ट्रक एवं हाइवा वाहनों की लगातार आवाजाही से उत्पन्न धूलकण, सड़क जाम और दुर्घटनाओं की समस्या को लेकर बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं व्यवसायियों की बैठक हुई. बैठक में डीटीओ उमेश मंडल, डीएमओ नदीम सैफी, बीडीओ सोमा उरांव, सीओ बालेश्वर राम, डीवीसी के जीएम एके ठाकुर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. हालांकि व्यवसायियों और आमजनों की मुख्य मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका. जिससे बैठक लगभग बेनतीजा रही. बैठक में व्यवसायियों एवं आमजनों की ओर से दो प्रमुख मांगें रखी गईं. पहली मांग बालूमाथ मुख्य बाजार क्षेत्र में सुबह से शाम तक 12 घंटे की नो एंट्री लागू करने की थी, जबकि दूसरी मांग डीवीसी द्वारा कोयला ढुलाई के लिए बाईपास सड़क का निर्माण कराने की थी. व्यवसायी संघ ने कहा कि कोयला लदे भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण धूलकण, जाम और सड़क दुर्घटनाओं की समस्या बढ़ रही है. इसे देखते हुए 12 घंटे की नो एंट्री लागू करना जरूरी है. संघ ने डीवीसी के जीएम से प्रशासन को लिखित रूप से यह देने की मांग की कि 12 घंटे नो एंट्री लागू किए जाने पर डीवीसी को कोई आपत्ति नहीं होगी. इस पर डीवीसी जीएम ने स्पष्ट कहा कि इस संबंध में लिखित देना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है. हालांकि डीवीसी की ओर से लिखित आश्वासन दिया गया कि 15 दिनों के भीतर बाईपास सड़क निर्माण के लिए भूमि सर्वे की पूरी जानकारी, संबंधित रैयतों के नाम सहित, बालूमाथ अंचलाधिकारी को उपलब्ध करा दी जाएगी. अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार ने व्यवसायी संघ को आश्वस्त किया कि 12 घंटे नो-एंट्री की मांग को लातेहार उपायुक्त के समक्ष रखा जाएगा. उपायुक्त से प्राप्त दिशा निर्देश के बाद व्यवसायियों एवं आमजनों को इसकी जानकारी दी जाएगी. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सह बालूमाथ पश्चिमी जिला परिषद सदस्य अनीता देवी, सांसद प्रतिनिधि प्रेम प्रसाद गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि संजय यादव, बालूमाथ मुखिया नरेश लोहरा, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष प्रदीप गंझू, झामुमो नेता सौरव श्रीवास्तव, व्यावसायिक संघ की ओर से देवनंद प्रसाद, मो तौफीक, सोनू गुप्ता समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!