रोमांचक मुकाबले में किनामाड़ इलेवन को 11 रन से दी मात, गोल्डी शर्मा बने मैन ऑफ द मैच
लातेहार। सुपर राइडर लातेहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप विजेता के रूप में सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में सुपर राइडर लातेहार ने किनामाड़ इलेवन को 11 रन से हराकर अगले दौर में जगह बनाई.पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर राइडर लातेहार की टीम ने 116 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इसके बाद टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किनामाड़ इलेवन के बल्लेबाजों को लक्ष्य तक पहुंचने से रोक दिया. सुपर राइडर लातेहार ने 116 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए मुकाबला 11 रन से अपने नाम किया. मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए गोल्डी शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया. उनकी बेहतरीन खेल क्षमता की बदौलत टीम को महत्वपूर्ण जीत हासिल हुई. जीत के बाद टीम में खुशी का माहौल रहा।. टीम मालिक शैलेश कुमार और प्रायोजक दीपक विश्वकर्मा (दीपक स्टील वर्क्स एंड फर्नीचर, लातेहार) ने पूरी टीम को बधाई दी और सेमीफाइनल के लिए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. टीम के इस प्रदर्शन से समर्थकों में भी उत्साह है.