WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

नेतरहाट डाक बंगला का फॉल्‍स सिलिंग गिरा, बाल बाल बचे सैलानी

लातेहार। पहाड़ी नगर नेतरहाट के मशहूर पलामू डाक बंगला में बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. हुआ यूं कि पलामू डाक बंगले के बरामदे का फॉल्‍स सिलि‍ंंग अचानक बुधवार की सुबह भर भरा कर गिर गयी. गनीमत यह रही कि सिलिंग किसी सैलानी के उपर नहीं गिरी. हालांकि पास में सैलानी वहां बैठे थे. सिलिंग उनसे महज कुछ ही इंच दूर गिरी.

Advertisement

डाक बंगला के चार नंबर कमरे के एक सैलानी ने बताया कि सुबह वह उठ कर कमरे के बाहर बरामदा में बैठे थे, तभी अचानक बरामदा की फॉल्‍स सिलिंग भराभरा कर गिर गयी. कुछ देर तक तो उन्‍हें समझ में नहीं आया कि क्‍या हुआ है. वे पास में ही बैठे थे.

Advertisement

पिछले साल ही पलामू डाक बंगला का कराया गया है रिनोवेशन

बता दें कि पिछले साल ही नेतरहाट के पलामू डाक बंगला का रिनोवेशन कराया गया था. एक साल में ही फॉल्‍स सिलिंग का गिर जाना कार्य की गुणवत्ता की पोल खोल रहा है. पलामू डाक बंगला नेतरहाट की शान है. यहां अधिकांश सरकार के आला अधिकारी और न्‍यायालयों जज आदि ही ठहरते हैं. नेतरहाट में जब भी कोई सरकारी कार्यक्रम होता है, लोगों की यह पहली पसंद होती है.

Advertisement
Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!