Banner (6)
Banner (11)
Banner (13)
Banner (12)
Banner (14)
Banner (8)
Banner (10)
prakash ram
ramchandra singh
harishankar yadav
महुआडांड़राज्‍य

चैनपुर के ग्रामीण गांव में ही चंदा कर बना रहे खेल स्टेडियम

Advertisement

महुआडांड़(लातेहर)। प्रखंड के चैनपुर पंचायत के ग्राम पोटमाडीह में खेल को बढ़ावा और खेल प्रतिभा को निखारने के लिए ग्राम वासियों ने घर-घर चंदा कर खेल मैदान और स्टेडियम का निर्माण कार्य की शुरुआत की। ग्राम प्रधान आनंद कुमार बेक, प्रमोद एक्का, अतुल, पंकज एवान आदि ने बताया कि गांव में हॉकी और फुटबॉल टूर्नामेंट अक्सर होते रहते है।

Advertisement

मैदान और स्टेडियम की कमी को देखते हुए गांव के जमीन पर गांव स्तर से चंदा कर मैदान निर्माण कराया जा रहा है.  पंचायत के मुखिया को कई बार आवेदन देने के बाद भी खेल मैदान का निर्माण नहीं हो सका। जबकि पंचायत और प्रखंड स्तर से खेल मैदान के लिए फंड आया हुआ था।

Advertisement

खेल मैदान स्टेडियम के लिए स्थानीय विधायक को भी ग्रामीणों द्वारा आवेदन देकर मैदान निर्माण की मांग की गई थी। थक हार ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में बैठक कर खुद से मैदान और स्टेडियम निर्माण करने का निर्णय लेकर कमिटि गठन कर मैदान और स्टेडियम बनाने का जिम्मा लिया.

Advertisement
Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!