Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडमहुआडांड़

सवारी वाहन और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल

कुरो मोड़ के समीप हुआ हादसा, एक युवक को किया गया रेफर

महुआडांड़ (लातेहार)। महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरो मोड़ के समीप बुधवार को करीब 10 बजे सवारी वाहन और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सवारी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान केवरकी निवासी असीम टोप्पो, पिता निर्मल टोप्पो तथा मिरगी निवासी गोडसन किस्पोट्टा, पिता संजय किस्पोट्टा के रूप में हुई है। दुर्घटना में असीम टोप्पो के दाहिने पैर में गंभीर चोट लगी है और पैर दो स्थानों पर टूट गया है। वहीं गोडसन किस्पोट्टा के कान में गहरा चोट लगने के साथ ही दाहिने पैर में भी गंभीर चोट आई है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों एवं परिजनों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए गोडसन किस्पोट्टा को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय मुखिया रेणु तिग्गा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामनरेश ठाकुर भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायलों एवं उनके परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने में सहयोग किया। परिजनों के अनुसार, दोनों युवक महुआडांड़ के कुरो स्थित पेट्रोल पंप से मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाकर अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक सवारी वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद सवारी वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। परिजनों एवं ग्रामीणों ने बताया कि सवारी वाहन नेतरहाट का बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!