Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
बालुमाथराज्‍य

दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए शिविर का आठ सितंबर को

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश आगामी आठ सितंबर को दिव्यागता प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में लातेहार उपायुक्त ने आदेश जारी किया है.

Advertisement

जारी आदेश में कहा गया है कि दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ केन्द्र एवं राज्य स्तर से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता है. दिव्यांगजनों को इन योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो सके, इस उद्देश्य से दिव्यांगजनों का शत प्रतिशत यूडीआईडी कार्ड बनाना आवश्यक है. दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड निर्गत करनें संबंधी कार्रवाई तथा शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति और यूडीआईडी कार्ड बनाने की कार्रवाई में गति लानें के उद्देश्य से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आठ सितंबर को विशेष कैम्प का अयोजन किया जा रहा है. जिसके लिए सदर अस्पताल, लातेहार के उपाधीक्षक डा अखिलेश्वर प्रसाद को निर्गत पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है. उपायुक्त ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निदेशित किया है कि कैम्प आयोजन का प्रचार-प्रसार करते हुए योग्य लाभुकों की पहचान कर निर्धारित तिथि में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगें.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!