Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराधझारखंड

युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान देने की कोशिश की

बालूमाथ (लातेहार)। – घरेलू विवाद में सोमवार को एक युवक ने फांसी पर लटक कर जान देने की कोशिश की. समय रहते परिजनों को मिली जानकारी व तत्परता से घायल अवस्था में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सक द्वारा उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार हेरहंज थाना क्षेत्र के चिरु पंचायत अंतर्गत ब्रह्मोरिया निवासी दिलीप उरांव, 18वर्ष, पिता मंगर उरांव, घरेलू विवाद में फांसी का फंदा बनाकर खुद की जीवन लीला समाप्त करने के लिए उस फंदे पर झूल गया था. जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को मिली. आनन फानन में परिजनों ने घायल अवस्था में युवक को फांसी के फंदे से उतारा. घायल अवस्था में युवक को बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. जहां डॉ दयानंद कुमार ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया. युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने रिम्स रेफर कर दिया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!