Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
बालुमाथराज्‍य

खाद की कालाबाजारी, किसानों से हो रही अवैध वसूली.

लातेहार। खेती बाड़ी के इस मौसम में बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में यूरिया और डीएपी खाद की कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है. किसानों को सरकारी मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने की बात सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गई है. ताजा मामला बालूमाथ के गोबरी टोला स्थित एक बीज दुकानों का सामने आया है. जहां किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूली की जा रही है.

Advertisement

इसी तरह चेताग पंचायत के पकरी गांव में भी तीन दुकानों पर धड़ल्ले से अवैध वसूली की जा रही है. किसान मजबूरी में निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा चुपचाप देने को विवश हैं. क्योंकि खेती-किसानी के इस मौसम में बिना खाद के उनका काम रुक जाएगा. गौरतलब है कि इससे पूर्व बालूमाथ से भी अधिक पैसे लेने की शिकायत किसानों ने की थी. उस मामले में बालूमाथ अंचल अधिकारी ने जांच कर दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी थी, कि मूल्य दर से अधिक रुपये न लें और खाद सिर्फ सरकारी रेट पर ही उपलब्ध कराएं. लेकिन चेतावनी के बाद भी दुकानदारों पर कोई असर नहीं दिख रहा है. खुलेआम कालाबाजारी जारी है, और किसान इसके शिकार बन रहे हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है, कि ऐसे दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि गरीब और मेहनतकश किसान लूट से बच सकें.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!