Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडबरवाडीहलातेहार

रैनबसेरा में मिला वृद्ध का शव, जांच में जुटी पुलिस

लातेहार। जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित रैनबसेरा में रविवार को एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद किया गया. उसकी प हचान 62 वर्षीय गणेश राम के रूप में हुई है.  स्थानीय लोगों के अनुसार गणेश राम लंबे समय से यात्री शेड में रहकर किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहा था. रैनबसेरा में उसे मृत अवस्‍था में देख कर ग्रामीणों ने बरवाडीह पुलिस को सूचित किया. सूचना पाकर थाना प्रभारी अनूप कुमार एवं सब-इंस्पेक्टर सुनील मंडल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की. कुछ लोगों का कहना है कि मृतक गणेश राम, लंका खड़िया निवासी प्रेमा देवी के पति है. फिलहाल पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी है. शव को देखकर प्रतीत हो रहा था कि उनकी मौत काफी पहले हो चुकी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है. थाना प्रभारी अनूप कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!