Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडराज्‍य

सर्पदंश से आठ वर्षीय बच्ची की मौत

महुआडांड़ (लातेहार)। थाना क्षेत्र के दुरूप पंचायत के हरतुवा ग्राम के बरटोली में आठ वर्षीय बच्ची श्रुति कुमारी, पिता दिलिप लोहरा की सर्पदंश से मौत हो गई. बताया जाता है कि बुधवार को करमा पर्व को लेकर सभी लोग घर से बाहर थे. बच्ची अकेले घर पर थी. गाय-बैल गौहाल घर में बंद था.  इसी दौरान बच्ची मवेशी खोलने गई थी. इसी क्रम में एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया.  शाम को जब परिजन घर लौटे देखा, बच्ची उल्टी कर रही थी.  आनन-फानन में उसे झाड़-फूंक कराने ले जाया गया. लेकिन लगातार उसकी बिगड़ती हालत को देख कर गुरूवार की सुबह परिवार के लोग इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ लेकर आए. लेकिन रास्ते में बच्ची की मौत हो चुकी थी. स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के बाद डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. इसकी सूचना महुआडांड़ थाना को दी गई. जहां पुलिस द्वारा शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेजा गया. बच्ची की मौत से पूरा परिवार सदमें में है.

विज्ञापन

मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है. महुआडांड़ सीओ सह बीडीओ संतोष बैठा ने बताया कि सर्पदंश से मौत पर मुआवजा का प्रावधान है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मृत्यु प्रमाण पत्र अन्य कागजात जमा करने के बाद आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से पीडि़त परिवार को मुआवजा की रूप में चार लाख रूपये दिया जाता है.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!