RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
बालुमाथराज्‍य

डीटीओ ने बस स्टैंड में खड़ी अनावश्यक वाहनों को हटाने का दिया निर्देश

लातेहार। जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने शनिवार को बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित जिला परिषद बस स्टैंड का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने परिसर में बसों को छोड़ कर खड़ी अन्‍य अनावश्यक गाड़ियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए संचालकों को तुरंत वाहन हटाने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि दो दिनों के भीतर ट्रक और अन्य वाहन हटाए नहीं गए तो प्रतिदिन 650 रुपए की दर से चालान काटा जाएगा. निरीक्षण के क्रम में बस स्टैंड परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने को लेकर भी बस स्टैंड संचालक को सख्त निर्देश दिए गए. परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष कुमार गुप्ता के निर्देश पर की गई है. उन्होंने कहा कि बस स्टैंड को सुव्यवस्थित और स्वच्छ रखना प्रशासन की प्राथमिकता है. ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो. ज्ञात हो कि शुक्रवार को जिले के उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद ने जिला परिषद बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया था. मालवाहक वाहनों के खड़े होने व गंदगी को लेकर गहरी नाराजगी जताई थी.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!