WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडबरवाडीह

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम में पंचायत समिति का गठन किया गया

बरवाडीह (लातेहार)। रविवार को प्रखंड के  उक्कामाड़ पंचायत में कांग्रेस का पंचायत स्तरीय संगठन सृजन मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस स्टेट कॉर्डिनेटर सह प्रदेश सचिव विजय बहादुर सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह (पिंटू), अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष नसीम अंसारी, प्रदेश प्रतिनिधि रविंद्र राम एवं सुरेश राम के अलावा बरवाडीह प्रभारी विश्वनाथ पासवान, पंचायत स्तरीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया. अध्यक्षता बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता ने की. उक्कामाड़ पंचायत की नई कमिटी का अध्यक्ष असफी यादव, उपाध्यक्ष संजय सिंह, मनीष यादव, महासचिव बैजनाथ सिंह, इंद्रदेव राम, सतेंद्र यादव, गिरवर सिंह, गोविंद सिंह, रतन सिंह, बंधोरन सिंह, रामनंदन सिंह, शांति देवी, सीमा कुमारी, शंकर यादव को बनाया गया है. मौके पर विजय बहादुर सिंह ने कहा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने और अंतिम व्यक्ति की आवाज़ बनने के लिए संघर्षरत है. हम गांव-गांव में कांग्रेस की जड़ें मजबूत करेंगे और नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलेंगे. नवगठित पंचायत कमिटियां कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत आधार देंगी. अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष नसीम अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में भाजपा की दमनकारी और दंगाई नीतियों का डटकर मुकाबला कर रही है.  प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त करना है.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!