Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडबरवाडीहस्वास्थ्य

शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

बरवाडीह (लातेहार)। बरवाडीह के शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य जांच शिविर में बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ  निशांत, डॉ नील ध्वज और निशा रानी के द्वारा विद्यालय के बच्चों की स्वास्थ्य की जांच की गयी. विद्यार्थियों के स्वास्थ्य जांच के क्रम में बच्चों की लंबाई, वजन, आंखों की रोशनी, दांतों की स्थिति, बुखार सहित अन्य सामान्य शारीरिक परीक्षण किया गया. आंखों की रोशनी पर भी विशेष फोकस किया. पढ़ाई के दौरान बच्चों में आंख की सभी समस्याओं पर गंभीरता से जांच किया गया. अन्य बीमारियों से सावधानी बरतने पर भी जोर दिया गया. इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने बच्चों को साफ-सफाई, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवन शैली के महत्व के बारे में भी जानकारी दी. स्वास्थ्य जांच शिविर में विद्यालय के निदेशक डॉ पवन कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों में बीमारियों के बढ़ाने की संभावना रहती है. इसे देखते हुए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन विद्यालय प्रबंधन के द्वारा किया गया है. विद्यालय प्रबंधन के द्वारा नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराई जाती है, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल दिया जा सके. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य जांच के क्रम में जो बच्चे किसी भी तरह के गंभीर बीमारी के शिकार पाए जाते हैं तो तुरंत इसकी जानकारी अभिभावकों को भी दी जाती है. उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवेश स्वच्छ और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विद्यालय प्रबंधन सदैव सक्रिय रहता है. इसलिए नियम नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाता है. विद्यालय के प्राचार्य शांतनु डे चिकित्सकों की टीम को का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय प्रबंधन को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने में स्वास्थ्य विभाग की टीम के महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!