WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍यलातेहार

मुरुप स्वास्थ्य केंद्र में वर्षों से पानी की समस्या हुई खत्म।

लातेहार। सदर प्रखंड के मूरुप स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से पानी की किल्लत झेल रहे मरीजों और ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिली है। युवा समाजसेवी सह विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार के प्रयास से डीवीसी के सौजन्य से स्वास्थ्य केंद्र में बोरिंग कराया गया है। खास बात यह रही कि इस कार्य के लिए प्रभात कुमार ने अपनी ही जमीन दान कर दी स्वास्थ्य केंद्र में पिछले दो सालों से पानी की गंभीर समस्या थी। मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के दौरान पीने का पानी तक नहीं मिल पाता था। कई बार लोगों को आसपास के घरों से पानी लाना पड़ता था। इस पीड़ा को देखते हुए प्रभात कुमार ने खुद आगे बढ़कर जमीन दी और डीवीसी (डीएमएल) से बोरिंग कराने की पहल की। बोरिंग का काम पूरा होते ही ग्रामीणों और मरीजों के चेहरे पर खुशी लौट आई। इस मौके पर प्रभात कुमार ने कहा, “जनता की तकलीफ़ हमारी तकलीफ़ है। मूरुप स्वास्थ्य केंद्र में पानी की समस्या वर्षों से बनी हुई थी। मुझे खुशी है कि मेरी छोटी सी पहल से आज मरीजों और ग्रामीणों को राहत मिल रही है। समाज की सेवा करना ही मेरा धर्म है।

लातेहार विधायक प्रकाश राम ने कहा, “प्रभात कुमार की यह पहल समाजसेवा की सच्ची मिसाल है। जमीन दान कर स्वास्थ्य केंद्र में पानी की समस्या दूर करना बहुत बड़ा काम है। ऐसे प्रयासों से ही जनता का भरोसा और मजबूत होता है। मैं हर संभव सहयोग आगे भी देता रहूंगा।मुरूप स्वास्थ्य उपकेंद्र में डीवीसी द्वारा कराए गए बोरिंग से पानी की समस्या दूर हो गई है। स्वास्थ्य कर्मी चंदा सुल्तान ने कहा कि यह डीवीसी की सराहनीय पहल है, जिससे मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को बड़ी राहत मिली है। लिपिक पंकज कुमार ने भी कहा कि स्वास्थ्य प्रतिनिधि और डीवीसी के सहयोग से उठाया गया यह कदम बेहद उपयोगी साबित हुआ है। पहले पानी के लिए दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छ पानी की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे केंद्र साफ-सुथरा और मरीजों के लिए शुद्ध वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सुनील भगत ने भी राहत की सांस लेते हुए कहा, “अब तक मरीजों और स्टाफ को पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। कई बार इलाज के बीच में भी पानी की व्यवस्था करना मुश्किल हो जाता था। बोरिंग शुरू होने से न केवल मरीजों को बल्कि स्वास्थ्य कर्मियों को भी काफी सुविधा होगी। यह सचमुच बड़ा राहत भरा कदम है। इसमें पत्रकार भाइयों का बहुत बड़ा योगदान रहा कि उन्होंने खबर को बार-बार प्रकाशित किया। ग्रामीणों ने भी विधायक प्रकाश राम और प्रभात कुमार का आभार जताते हुए कहा कि अब स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के साथ-साथ पानी की सुविधा भी सुनिश्चित हो सकेगी।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!