लातेहार। नगर पंचायत ने 24 घंटा केे अंदर दुकानों के सामने व सड़कों पर से अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया है. नगर पंचायत केे कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर माइकिंग के द्वारा आम सूचना प्रसारित की जा रही है. सूचना में बताया गया कि आगामी त्यौहारों को देखते हुए नगर पंचायत लातेहार के द्वारा अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है. शहर में कई जगहों पर सड़क के किनारे ठेला व खोमचा आदि लगा कर एवं नालियों के उपर व सड़क के किनारे सामान रखकर दुकानों का संचालन किया जा रहा है. ऐसे में आवगमन बाधित हो रहा है और सड़क को अतिक्रमण कर जाम लगाया जा रहा. ऐसे दुकानदारों को 24 घंटा केे अंदर अतिक्रमण हटा लेने का निर्देश दिया गया है. कहा गया कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर सड़क सुरक्षा अधिनियम व झारखंड नगरपालिका अधिनियम क तहत कार्रवाई की जायेगी. सड़क का अतिक्रमण कर या नाली के उपर सामान रख नहीं बेचने की अपील दुकानदारों से की गयी.