mahesh singh banner new nn
राज्‍यलातेहार

देवशिल्‍पी भगवान विश्‍वकर्मा की पूजा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाई गयी

लातेहार। देव शिल्‍पी भगवान विश्‍वकर्मा की पूजा जिले भर में धुमधाम से मनायी जा रही है. लोगों ने बाबा विश्‍वकर्मा की प्रतिमा स्‍थापित कर पूरे मनायोग एवं श्रद्धा से पूजा अर्चना की. यांत्रि‍क प्रतिष्‍ठानों में विश्‍वकर्मा पूजा की खासी धुम रही. शहर के प्रमुख प्रतिष्ठान मोहन गैरेज, परी ऑटोमोबाइल, प्रेम गैरेज और बिजली आफिस में प्रतिमा स्‍थापित कर देवशिल्‍पी की पूजा अर्चना की गयी. मौके पर पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को फूल-मालाओं से श्रृंगार किया गया. पूजा के दौरान पुजारियों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन और आरती संपन्न कराई. पूजा समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.  शहर भर में इस धार्मिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहा. युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक ने पूजा में भाग लिया और अपने यांत्रिक यंत्र यथा औजारों व अन्‍य मशीनों की पूजा की. दुकानों, गैरेजों और कार्यालयों में अवकाश का माहौल देखने को मिला. विश्वकर्मा पूजा ने एक बार फिर तकनीकी और औद्योगिक वर्ग के लोगों को एकजुट किया  सभी ने एक बेहतर भविष्य की कामना की.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!