WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍यलातेहार

29 को होगा डांडिया नाइट्स का आयोजन, विधायक प्रकाश राम होगें मुख्‍य अतिथि

लातेहार। जिले के वन सह प्रखंड परिसर पूजा समिति के तत्‍वावधान में इस वर्ष भी डांडिया नाइट्स कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. यह कार्यक्रम आगामी 29 सितंबर को शाम 7:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक आयोजित किया जायेगा. पूजा समिति के रूद्र प्रताप सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लातेहार विधानसभा विधायक प्रकाश राम एवं भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह शामिल होंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत को सहेजना और युवाओं को इसकी ओर आकर्षित करना है. आयोजन स्थल को आकर्षक लाइटिंग और रंग-बिरंगे सजावट से सजाया जा रहा है. स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों द्वारा गरबा और डांडिया की प्रस्तुतियां दी जाएंगी. समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में सपरिवार भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है. आयोजकों ने बताया कि पंडाल में समुचित सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!