maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
राज्‍यलातेहार

नाबालिग लड़की ने कुंए में कूदकर अपने जीवन की इहलीला समाप्‍त की

लातेहार। जिले में एक नाबालिग लड़की ने कुंए में कूद कर अपने जीवन की इहलीला समाप्‍त कर ली. घटना महुआडांड़ थाना क्षेत्र के मेढारी गांव की है. यहां सोमवार को एक नाबालिग लड़की ने कुआं में कुदकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान कंचन कुमारी (15), पिता स्व छोटन महतो के रूप में की गयी है. मामला प्रेम प्रसंग का बताया जाता है. जानकारी के अनुसार घर वालों ने इस  प्रेम प्रसंग को ले कर नाबालिब को डांट फटकार लगायी थी. सोमवार की सुबह घर के सभी लोग अपने-अपने कार्य में लगे हुए थे. इसी दौरान लड़की चुपके से घर से निकलकर कुछ दूरी पर स्थित कुआं में कुदकर आत्महत्या कर ली. कुएं में कूदने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़कर पहुंचे. कुआं से उसे निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी महुआडांड़ थाना को दी गई. सअनि मो शमशेर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए लातेहार के सदर अस्‍पताल भेजा गया.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!