green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

सरस्वती विद्या मंदिर में छठ महापर्व की झांकियों की दी गयी प्रस्‍तुति

लातेहार। सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार में आगामी छठ महापर्व के अवसर पर कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं द्वारा छठ महापर्व की झांकियों का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में सांस्कृतिक जागरूकता और भक्ति भाव का विकास करना था. विद्यालय की बहनों ने प्रकृति और छठ पर्व के महत्व को झांकियों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया. अपने भक्ति भाव और समर्पण के साथ छात्राओं ने मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियाँ दीं. कार्यक्रम के दौरान बहनों ने छठ महापर्व के गीत और भक्ति गीत प्रस्तुत कर समस्त वातावरण को श्रद्धाभाव में रंगीन कर दिया.  कार्यक्रम बालिका व्यक्तित्व विकास के तहत आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी, ओंकार नाथ सहाय, सुरेश ठाकुर, शशिकांत पांडेय,  राधे श्याम मिश्रा, गोपाल प्रसाद, कपिल देव प्रमाणिक, दीपक दास, रजनी नाग, गीता कुमारी, शिल्पा कुमारी, रूबी सिंह, उपासना कुमारी एवं  नीलम कुमारी सहित विद्यालय के सभी आचार्य  उपस्थित थे. प्रधानाचार्य और शिक्षकगण ने छात्राओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएँ दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!